इस हफ्ते और बढ़ेगी ठंड ,मौसम विभाग द्वारा संकेत जारी, तापमान में आएगी गिरावट

 Weather Today: उत्तराखंड में इस सप्ताह और बढ़ेगी ठंड, तापमान में आई गिरावट

तापमान में गिरावट


विस्तार

उत्तराखंड में इस सप्ताह आंशिक बादल छाए रहने की वजह से ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन दिन व रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। 10 दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में अभी तक करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। वहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है।

रविवार को सुबह प्रदेशभर में आसमान साफ रहा। दोपहर बाद आंशिक बादल छा गए। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस सप्ताह आंशिक बादल छाए रहेंगे। आंशिक बादलों  की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी।


यह  भी  पढ़े :   दिवाली से पहले SBI ने बदला ATM से कैश निकालने का नियम, आइए जानें इससे जुड़ी सभी बातें

दिवाली से पहले SBI ने बदला ATM से कैश निकालने का नियम, आइए जानें इससे जुड़ी सभी बातें


न केवल रात का तापमान नीचे जाएगा बल्कि दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। राजधानी में रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। 



Post a Comment

Previous Post Next Post