चमोली आपदा: ऋषिगंगा नदी के मुहाने पर बनी एक नई झील, ग्रामवासियो के लिए बढ़ा खतरा। इतनी लंबी है?

 चमोली आपदा: ऋषिगंगा के मुहाने पर बनी 400 मीटर लंबी झील, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड समाचार Sat 13 Feb 2021

ऋषि गंगा में बनी झील- फोटो : आपदा प्रबंधन विभाग, उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार चमोली जिले की ऋषिगंगा के मुहाने पर बनी झील का रहस्य जानने में जुट गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि झील करीब 400 मीटर लंबी है, लेकिन अभी इसकी गहराई का अनुमान नहीं है। इसका अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम को रवाना कर दिया गया है। जो दल झील का अध्ययन करने को रवाना हुआ है, उसमें 12 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि झील को लेकर घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के दल को मौके पर भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट के बाद झील के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

ऋषि गंगा में बनी झील- फोटो : आपदा प्रबंधन विभाग, उत्तराखंड

इस दल में रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) के पांच, इसरो के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) के चार, एसडीआरएफ के एक और दो रोबोटिक्स वैज्ञानिक शामिल हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य सरकार के पास झील के बारे में पूरी जानकारी है। झील पर उपग्रह के माध्यम से निगाह रखी जा रही है। उन्हें वैज्ञानिकों से जानकारी मिली है कि झील करीब 400 मीटर लंबी है। उसकी गहराई का अभी अनुमान नहीं लग पाया है। उसमें कितना पानी है, यह जानकारी भी अभी नहीं है। 

CM त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास हो रहा है कि कुछ लोग झील तक पहुंच सकें। इसके लिए उस इलाके में हेलीकॉप्टर से ड्रॉप करने के बारे में भी विचार किया जा रहा है। वायु सेना इसके लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसे दक्ष लोग उपलब्ध हैं, जो हेलीकाॅप्टर के सहारे झील के पास उतर सकते हैं। ऐसा होने पर टीम के सदस्य सभी पहलुओं की जांच कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post