OTT प्लेटफॉर्म आज कोविड के समय मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्यम बन गया है। सिनेमाघरों के ना चलने से दर्शकों का सबसे बड़ा सहारा OTT पर रिलीज हो रही फिल्में और सीरीज हैं। देशभर में करीब 30 करोड़ से ज्यादा लोग हर महीने अलग अलग OTT प्लेटफॉर्म के जरिए अपना मनोरंजन कर रहे हैं। आज हम आपको 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं।
Here is top 5 ott movies-
Top 5 movies on OTT |
Top 5 ott movies 2021
OTT: Jio cinema , Netflix
हो सकता है आपने ये फिल्म देख ली हो लेकिन अगर नहीं देखी तो आज ही देख लीजिए। कृति सेनन ने इस फिल्म में अपने करियर में सबसे बेहतरीन काम किया है। सोने पर सुहागा है मिमी में पंकज त्रिपाठी का होना।
Pushpa Movie on OTT |
PUSHPA
OTT: Amazon Prime video
अल्लु अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और ओटीटी पर आने के बाद तो लगभग सभी ने इसे देख भी लिया है लेकिन अगर आप उनमें से हैं जिसने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा तो ऑफिस के लंच ब्रेक में ही इसे देख डालिए। यकीन मानिए सारा तनाव दूर हो जाएगा।
Jay bhim movie on OTT |
JAY BHIM
OTT: Amazon Prime video
बीते साल रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म जय भीम लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में सूर्या के किरदार और उनके अभिनय की जमकर तारीफ की गई थी। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। जय भीम न सिर्फ साल 2021 की बल्कि अब तक की सबसे ज्यादा हाईएस्ट रेटिंग हासिल करने वाली भारत की फिल्म है।
Ham do hamare do movie on OT |
HAM DO HAMARE DO
OTT: Disney plus hotsar
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म 'हम दो और हमारे दो' आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस कॉमेडी रोमांटिक फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन के अलावा परेश रावल, रत्ना पाठक और अपराशक्ति खुराना हैं। दरअसल, फिल्म में कृति एक ऐसे लड़के से शादी करना चाहती हैं जिसके माता पिता हो और एक कुत्ता हो। राजकुमार को कृति बेहद पसंद होती है। ऐसे में वह उनसे शादी करने के लिए नकली मां-बाप ले आते हैं। फिल्म के अच्छे रिव्यू तो नहीं मिले थे लेकिन कॉमेडी के लिए आप इसे जरूर देख सकते हैं।
Sardar udham movie on OTT |
SARDAR UDHAM
OTT: Amazon Prime video
फिल्म सरदार उधम में विक्की कौशल लीड रोल में थे। सुजित सरकार के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक स्वतंत्रता सेनानी की असल कहानी पर आधारित है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Shershah movie on OTT |
SHERSHAH
OTT: Amazon Prime video
इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल प्ले करते है , यह मूवी एक सेना के अफसर के ऊपर होने से बेहत पसन्दीदा बन रही है इस मूवी में एक युवक जो कि विक्रम बत्रा, एक सैनिक बनने का सपना देखता है और एक लड़की, डिंपल से प्यार करने लगता है। अपने ट्रेनिंग के तुरंत बाद, वह सैना में चला जाता है और कारगिल युद्ध में भारत की जीत में शहीद हो जाता है।